देहरादून,। आदित्य बिरला ज्वैलरी के ब्रांड इंद्रिया ने अपने नए मार्केटिंग कैंपेन श्स्पार्कल लाइक नो अदरश् को पेश किया है। इस अभियान में बेहतरीन चमक और गुणवत्ता वाले हीरों को सबसे आगे रखा गया है, जोकि एक उद्योग-प्रथम मानक (इंडस्घ्ट्री दृ फर्स्घ्ट बेंचमार्क) पर आधारित है और भारत में हीरे का चयन करने की परिभाषा को नए सिरे से पेश कर रहा है।
इस भरोसे के साथ कि हीरों की असली पहचान उसकी बेहतरीन चमक से ही होती है, यह अभियान ब्रांड के सबसे अच्छे हीरों को चुनने के नियमों पर बनाया गया है। ये नियम यह देखने के लिए बनाए गए हैं कि कोई हीरा रोशनी को किस तरह सोखता है, मोड़ता है और बाहर भेजता है, ताकि उससे सबसे शानदार चमक और झिलमिलाहट मिल सके। श्इंद्रियाश् द्वारा चुने जाने वाले हर हीरे की बहुत कड़ाई से जांच की जाती है, और इसी वजह से हर 5 असली हीरों में से केवल 1 हीरा ही उनकी पसंद में जगह बना पाता है। इस विज्ञापन फिल्म में अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये खास हीरे दूसरे हीरों के मुकाबले कहीं ज्यादा चमकते हैं। इसे एक बहुत ही शांत और खूबसूरत पल के जरिए दिखाया गया है, अदिति बहुत सादगी से अपने दस्ताने उतारती हैं और उनके हीरों की चमक हर तरफ बिखर जाती है। उनका यह अंदाज बहुत सीधा-सादा है, लेकिन फिर भी तुरंत सबका दिल जीत लेता है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की
पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में युवाओं ने दिखाया जोश, लगे देशभक्ति के नारे