window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अमेजन इंडिया ने प्राइम डे 2026 डील्स की घोषणा की | T-Bharat
September 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अमेजन इंडिया ने प्राइम डे 2026 डील्स की घोषणा की

देहरादून,। अमेजन ने विशेष रूप से प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध सबसे प्रतीक्षित प्राइम डे 2026 डील्स और लॉन्चेस की घोषणा की। 4 जुलाई को रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई को रात 11.59 बजे तक चलने वाला प्राइम डे, प्राइम मेंबर्स को 72 घंटे के रोमांचक डील्स, नए लॉन्चेस और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन की पेशकश करेगा। 10 साल की इस उपलब्धि के हिस्से के रूप में, अमेजन नए मेंबर्स को केवल 999 रुपये में सालाना प्राइम मेंबरशिप पर फ्लैट 500 रुपये की छूट दे रहा है, इसके अलावा ग्राहक 299 रुपये वर्ष में शॉपिंग एडिशन और 599 रुपये ध्वर्ष में प्राइम लाइट से भी जुड़ सकते हैं। मेंबर्स को एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक की बचत के साथ 10वीं एनिवर्सरी डील्स का एक्सेस मिलता है और अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। इस प्राइम डे में टॉप भारतीय और वैश्विक ब्रांड्स के 500़ नए प्रोडक्ट लॉन्चेस शामिल हैं। भारत में प्राइम डे के 10 साल का जश्न मनाने के लिए, अमेजन 10वीं एनिवर्सरी डील्स की शुरुआत कर रहा है कृ जो स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और रोजमर्रा की जरूरी चीजों सहित 300़ टॉप ब्रांड्स के 15,000़ प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे बड़ी बचत है।

news
Share
Share