window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कार्तिक आर्यन कुछ इस अंदाज में मनाएंगे जन्मदिन, नहीं लेंगे छुट्टी | T-Bharat
February 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कार्तिक आर्यन कुछ इस अंदाज में मनाएंगे जन्मदिन, नहीं लेंगे छुट्टी

नई दिल्ली, l फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन कल अपना 28 वां जन्मदिन मना रहा है। कार्तिक इन दिनों पटियाला में ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में व्यस्त थे लेकिन अब वह मुंबई लौट आए हैं। हालांकि उनके पास इसे मनाने का टाइम नहीं होगा क्योंकि वह कल अपनी अगली फिल्म पति, पत्नी और वो के प्रचार में व्यस्त रहेंगेl इसमें उनकी को-एक्टर अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर हैं।

कार्तिक ‘पति, पत्नी और वो’ के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैंl यह फिल्म इसी नाम से बनी फिल्म की रीमेक है। कार्तिक दोस्ताना 2 की शूटिंग से छुट्टी ले ली और हाल ही में दिल्ली में फिल्म के गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ गाने के लॉन्च में भाग लिया।

यह गाना गोविंदा और रवीना टंडन के सुपरहिट गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ का रीमिक्स है और इसे फैन्स ने पसंद किया है। फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में कार्तिक चिंटू त्यागी की भूमिका निभा रहे है, जिनकी शादी भूमि द्वारा निभाये गये किरदार वेदिका से होती है और फिर उन्हें तपस्या सिंह से प्यार हो जाता है, यह भूमिका अनन्या पांडे निभा रही है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजेश शर्मा और अपारशक्ति खुराना सहायक भूमिकाओं में है। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है।

इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और कृति सनन की फिल्म पानीपत रिलीज होनेवाली हैंl यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित हैl इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा, कृति सनन और संजय दत्त की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका में संजय दत्त नजर आनेवाले हैंl

कार्तिक आर्यन हाल ही में फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में थेl हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग होने की भी बात कही गईl दोनों जल्द फिल्म लव आजकल के रीमेक में साथ नजर आनेवाले हैंl

news
Share
Share