window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); टीवी कॅरियर से ही संतुष्ट हूं : करुणा पांडे | T-Bharat
April 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

टीवी कॅरियर से ही संतुष्ट हूं : करुणा पांडे

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा कि वह अपने टेलीविजन कॅरियर से संतुष्ट हैं और यह उन्हें लाभदायक लग रहा है। उन्होंने कहा, मैंने 2005 में राजश्री प्रोडक्शन के धारावाहिक वो रहने वाली महलों की से शुरुआत की थी और इसी प्रोडक्शन के छह धारावाहिकों में काम किया। इसके बाद मैंने एक भूत वाले सीरियल में काम किया। मुझे भाग रे मन और देवांशी में अभिनय के लिए दर्शकों की खूब सराहना मिली। मैं टीवी के अपने कॅरियर से पूरी तरह संतुष्ट हूं। यह मेरे लिए लाभदायक भी है।
करुणा ने कहा, मैं थिएटर भी करती हूं। इसमें अपनी अभिनय प्रतिभा को निखारने का भरपूर मौका मिलता है।

news
Share
Share