window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सत्य साईं सेवा संगठन ने कौलागढ़ में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | T-Bharat
July 22, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सत्य साईं सेवा संगठन ने कौलागढ़ में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून,। सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड द्वारा कोलागढ़ स्थित गंगा विहार कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सत्य साईं बाबा के भजनों, दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। इस दौरान क्षेत्र में लगभग 40 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इनमें 10 आम, 10 लीची, 10 अनार, 5 कटहल, 5 नींबू तथा नीम के पौधे शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक परिवार वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड  के ट्रस्टी दीपक नौटियाल ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव लगातार प्रकृति के संसाधनों का दोहन कर रहा है, लेकिन उसके संरक्षण के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम आज प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री सत्य साईं बाबा की आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अजय स्वरूप, नीरज थापा, सज्जन थापा, सपना थापा, शालिनी स्वरूप, मीरा छेत्री, कुसुम शर्मा सहित सत्य साईं सेवा संगठन के अनेक पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

news
Share
Share