window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत | T-Bharat
September 26, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत

चंपावत,। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याडी के पास गुलदार के शावक की वाहन से टकराने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गई। शावक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वन विभाग को शाम को हाईवे पर गुलदार का शावक मृत पडा होने की सूचना मिली, जिसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। हाईवे से गुजर रहे चंपावत के पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने शावक के सडक पर मृत होने की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी।
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन को मामले की जांच करने को कहा गया है। अभी शावक की उम्र का भी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि जंगल से खेलते-खेलते गुलदार के तीन शावक हाईवे पर आ गए थे, जिनमें से एक शावक वाहन की चपेट में आ गया जबकि दो सुरक्षित बचकर निकल गए। शावक का पोस्टमाटर्म कराने के बाद सोमवार को शव को जला दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।

news
Share
Share