window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); खाई में गिरा टमाटर ले जा रहा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल | T-Bharat
March 26, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

खाई में गिरा टमाटर ले जा रहा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून,। विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बीते देर रात को कालसी थाना को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कोटी से पहले कोलिया खड्ड के समीप एक आयशर वाहन खाई मे गिर गया है। ट्रक मे तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से टमाटर बेचकर नेरवा हिमाचल जा रहा था, तभी वाहन देर रात हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

news
Share
Share