देहरादून,। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों और सेब उत्पादकों को मुआवजा वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की प्रथम बैठक हो चुकी है, जिसमें बीमा कम्पनी और डाटा कम्पनी से एक सप्ताह के भीतर आवश्यकता जानकारियां देने के निर्देश दिये गये हैं।
बीमा कंपनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 की रबी और खरीफ फसलों के लिए अब तक कुल घ्186 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इसमें रबी 2023 की फसल के लिए घ्97.09 करोड़ और खरीफ 2024 के लिए घ्88.06 करोड़ का भुगतान शामिल है। जिसमे जनपद उत्तरकाशी के किसानों को घ्76.08 करोड़ की राशि दी गई है।
बैठक में बागवानी मिशन के निदेशक महेंद्र पाल, एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हैड परमानंद शर्मा, क्लेम मैनेजर नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।
Her khabar sach ke sath


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक