window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); करोड़ों की स्मैक की खेप के साथ पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार | T-Bharat
October 7, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

करोड़ों की स्मैक की खेप के साथ पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलभट्टा थाना पुलिस ने स्मैक की भारी खेप के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार। आरोपियों से पकड़ी गयी स्मैक की खेप की कीमत तीन करोड़ रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उधमसिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीती देर रात पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी शंकर फार्म कट के पास एक कार में महिला समेत तीन संदिग्ध दिखाई दिए। टीम को देख युवक सकपका गए। शक होने पर जब टीम ने कार और युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि वो बरेली के फतेहगंज से स्मैक लेकर आए थे। जिसे वो सितारगंज में सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपी खुर्शीद और महिला पति-पत्नी हैं। जो पहले भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके हैं। जिस रिफाकत से स्मैक लेकर आए थे, वो भी कई बार जेल जा चुका है। रिफाकत की पत्नी भी कई बार जेल की हवा खा चुकी थी। बताया जा रहा है कि रिफाकत की पत्नी की मौत हो चुकी है। वहीं, पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।

news
Share
Share