window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने के आभूषण लूटे | T-Bharat
August 3, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने के आभूषण लूटे

हरिद्वार,। मंगलवार सुबह अवधूत मंडल आश्रम और शंकर आश्रम के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से सोने का आभूषण लूट लिया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित व्यापारी ने लूटरों का पीछा करने का प्रयास किया। जिसपर लूटेरों ने व्यापारी पर फायर कर  दिया और फरार हो गए। लूट सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह महिला मॉर्निंग वॉक करने जा रही थी। तभी दो व्यक्ति बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर आए। उन्होंने महिला के गले से आभूषण खींच लिए। महिला ने शोर मचाया तो, वहां से गुजर रहे व्यापारी मुकेश सैनी ने उनको पकड़ने का प्रयास किया। दुस्साहसी लुटेरों ने मुकेश सैनी पर फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि मुकेश सैनी बाल बाल बच गए। उसके बाद भी मुकेश सैनी ने उठकर फिर दौड़ते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बाइक पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। इस पर मुकेश सैनी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।पुलिस का कहना है कि फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही हमारे द्वारा लगातार ज्यादातर पोस्टों पर नाकाबंदी की गई है। जल्द ही लूटरों को पकड़ लिया जाएगा।

news
Share
Share