window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भूस्खलन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया | T-Bharat
October 5, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भूस्खलन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे के स्लाइडिंग जोन पर भारी भूस्खलन हो गया। जिस कारण सैकड़ों की संख्या में यात्री दोनों ओर फंस गए। सुरक्षा जवानों की ओर से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि, अब मौसम साफ होने पर यात्रा सुचारू हो गई है। केदारघाटी में हुई बारिश के कारण सोनप्रयाग से कुछ आगे केदारनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर गिर गए। यह वही स्थान है, जहां 31 जुलाई को आई आपदा में केदारनाथ हाईवे का बहुत बड़ा हिस्सा मंदाकिनी नदी में समा गया था। जिसके बाद यहां पर वैकल्पिक आवाजाही के लिए रास्ता तैयार किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण यात्रा प्रभावित हो गई और यात्री दोनों ओर फंस गए। जिसके बाद सुरक्षा जवानों ने यात्रियों को सकुशल निकाला।
केदारघाटी में भारी बारिश जारी है। बारिश के बीच केदारनाथ धाम दर्शन के बाद लौटे यात्री सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच स्लाइडिंग जोन में फंस गए। रास्ता बंद होने के कारण गौरीकुंड में करीब 1300 यात्री एकत्रित हो गए, जिन्हें जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित सोनप्रयाग तक पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस दौरान यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आने की सलाह दी है।

news
Share
Share