उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक