window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया राजेश पाटलट को | T-Bharat
March 3, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया राजेश पाटलट को

देहरादून । राजधानी देहरादून मे कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्य तिथि पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरल स्वभाव के धनी तथा निर्भीक स्वभाव के पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 राजेश पायलट जी ने राजनीति में पदार्पण से पूर्व 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना कि तरफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कश्मीर समस्या के समाधान के लिए भी उन्होंने काफी प्रयास किये थे जिसके लिए उन्हें कई बार जानलेवा हमलों का सामना भी करना पड़ा। स्व0 राजेश पालट को देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव था। केन्द्रीय मंत्री के रूप में स्व0 राजेश पायलट ने देशवासियों को जो सेवायें दी हैं उनके लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक संदीप चमोली, पूर्व सैनिक विभाग के कै0 बलवीर सिंह रावत, दीप बोहरा, अमरजीत सिंह, डॉ0 विजेन्द्र पाल, सुनित सिंह राठौर, शैलेन्द्र करगेती, प्रशान्त खण्डूरी, मोहन काला, सुधीर सुनेहरा, आयुष सेमवाल, नवनीत कुकरेती, आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

news
Share
Share