window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सारा अली खान केदारनाथ की जगह सिम्बा से कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू | T-Bharat
April 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सारा अली खान केदारनाथ की जगह सिम्बा से कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से स्टार्स के बच्चों की लांचिंग जारी है. ज्हानवी कपूर फिल्म धडक़ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली थीं. ये फिल्म पहले नवम्बर में रिलीज होने वाली थी लेकिन एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट टल गई है.ये फिल्म की रिलीज इतनी लेट हो चुकी है कि माना जा रहा है कि सारा अली खान की दूसरी फिल्म सिम्बा उनकी पहली फिल्म केदारनाथ से पहले रिलीज हो सकती है.

 

 
एक बार फिर टली रिलीज डेट
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म केदारनाथ की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है. काफी अनिश्चित्ताओं के बाद अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म की रिलीज की डेट नवम्बर में तय की गई थी लेकिन रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 30 नवम्बर को रिलीज हो रही थी और केदारनाथ के फिल्म निर्माता नहीं चाहते थे कि ये दोनों फिल्में क्लैश करें.

 

 
आज से शुरू हो रही है सिम्बा की शूटिंग
सारा अली खान रोहित शेट्टी और करन जौहर की फिल्म सिम्बा में दिखाई देंगी. इस एक्शन कॉमेटी में मुख्य भूमिका में रनवीर सिंह दिखाई देंगे. इस फिल्म को दिसम्बर 28 को रिलीज किए जाने की योजना है. रोहित फिल्हाल खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए अर्जेंटीना में हैं. वो मंगलवार को मुम्बई लौट रहे हैं. लौटते ही वो सिम्बा की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग अक्तूबर तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. अक्तूबर में शूटिंग खत्म कर इस फिल्म को दिसम्बर में रिलीज किया जाएगा.
केदारनाथ फिल्म में केदारनाथ की त्रासदी को दिखाया जाएगा

 

 
केदारनाथ फिल्म में 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ को भी फिल्माया जाना है, जिसके लिए मुंबई में ही शूटिंग की जाएगी और इन सीन्स को फिल्माने के लिए खूब सारे पानी का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा इस सीन के लिए वीएफएक्स का सारा काम अमेरिका में होगा. बताया जा रहा है कि इस सीन को बिल्कुल उस त्रासदी की तरह ही फिल्माया जाएगा. जिसकी वजह से सीन को शूट करने के लिए काफी वक्त लगना तय है और इसलिए इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था.

news
Share
Share