window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सिंबा में महिला अत्याचार के खिलाफ जंग छेड़ेगे रणवीर | T-Bharat
June 1, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सिंबा में महिला अत्याचार के खिलाफ जंग छेड़ेगे रणवीर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिंबा में महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालो के विरूद्ध जंग छेडऩे जा रहे हैं। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर को लेकर फिल्म सिंबा बना रहे हैं।

 
रोहित ने कहा है कि फिल्म सिंबा में रणवीर का जो किरदार दर्शक देखेंगे इससे पहले उन्होंने वैसा कभी नहीं देखा होगा। रणवीर सिंघम और दबंग जैसे नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर ऐसे पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जो अत्याचार के खिलाफ तो लड़ेगा , लेकिन उसका मुख्य उद्देश्य होगा कि वह उन लोगों के साथ बिल्कुल इंसाफ नहीं करेगा जो कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता हो।

 
कहा जा रहा है कि फिल्म सिबा का पूरा कांसेप्ट इसी पर है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के साथ सिंबा अपने तरीके से इंसाफ करता है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शेगा। फिल्म में सारा अली खान की भी अहम भूमिका है। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

news
Share
Share