window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भारत छोड़ चुकीं प्रियंका कृष 4 करने के लिए हुईं राजी! | T-Bharat
September 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भारत छोड़ चुकीं प्रियंका कृष 4 करने के लिए हुईं राजी!

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले सलमान खान स्टारर भारत को छोडऩे के लिए उनकी चर्चा हो रही थी और फिर निक जॉनस के साथ सगाई और रोका की रस्म की तस्वीरों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। सगाई के तुरंत बाद उन्होंने द स्काई इज पिंक की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब खबर है कि प्रियंका कृष 4 में रितिक रोशन के ऑपोजिट नजर आएंगी।

 

 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 में काम करने के लिए हां कर दी है। प्रियंका कृष की पिछली दो सीरीज में काम कर चुकी हैं। एक सूत्र ने बताया है कि प्रियंका अब एक इंटरनैशनल स्टार हैं इसलिए राकेश रोशन को लग रहा था कि वह देसी फिल्म में काम नहीं करना चाहेंगी लेकिन प्रियंका चोपड़ा की उनसे पुरानी दोस्ती है और प्रियंका दोस्ती निभाने में पीछे नहीं हटीं।

 
खबर है कि कृष 4 की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। वहीं, देसी गर्ल की निजी जिंदगी इस समय एक परीकथा की तरह लग रही है। लंबे समय तक निक जॉनस को डेट करने के बाद प्रियंका और निक की सगाई हो गई है और जल्द ही उनकी शादी होने वाली है।

news
Share
Share