window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जेल के बाहर राखी बांधने को उमड़ी बहनें, घंटों लाइन में किया इंतजार | T-Bharat
September 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जेल के बाहर राखी बांधने को उमड़ी बहनें, घंटों लाइन में किया इंतजार

जेल के बाहर राखी बांधने को उमड़ी बहनें, घंटों लाइन में किया इंतजार

जेल के बाहर राखी बांधने को उमड़ी बहनें, घंटों लाइन में किया इंतजार

हल्द्वानी। जेल में बंद भाइयों के हाथ में रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों की बेताबी साफ देखी जा सकती है। उप कारागार हल्द्वानी के बाहर करीब 500 की संख्या में बहनें राखी लेकर पहुंची हैं। जहां जेल प्रशासन खिड़कियों से भाइयों की मुलाकात करवाई और उन्हें राखी बांधी।
रविवार सुबह आठ बजे से ही जेल परिसर में बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसमें हाथ में रक्षा, कलावा और मिठाई का डिब्बा लेकर महिलाएं पहुंची। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
जिसमें मेन गेट से लेकर राखी बांधने के काउंटर तक कर्मचारियों की ड्यूटी कड़ी की गई थी। वही कर्मचारी महिलाओं को भाइयों तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था में लगे रहे। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि महिलाओं को सुविधा के अनुसार छोटे-छोटे समूह में राखी बांधने के काउंटर पर भेजा गया। जेल के अंदर से कैदियों को भी लिस्टिंग करके उनकी बहनों से मिलाया गया।
news
Share
Share