window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया | T-Bharat
February 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया

हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया

हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया

हरिद्वार। श्री विनय शंकर पाण्डेय, नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार सोमवार को हरिद्वार पहुंचते ही सर्वप्रथम हरकी पैड़ी पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर मां गंगा से देश व प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली तथा सुखशांति की प्रार्थना करते हुये माॅ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री विनय शंकर पाण्डे इसके पश्चात् श्री गंगा सभा कार्यालय पहुंचे, जहाँ श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं गंगाजलि भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया तथा उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की एवं पर्यावरण के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने श्रीगंगा सभा के विजिटर बुक में भी हस्ताक्षर किये।
इस अवसर पर सचिव हरिद्वार विकास प्राधिकरण डाॅ0 ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट, श्री जगदीश लाल तहसीलदार सुश्री शालिनी, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष श्री प्रदीप झा, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति श्री कृष्ण कुमार शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

news
Share
Share