Uttarakhand,(Amit kumar): सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बिना सूचना दिए रोजाना विधुत कटौती की जा उतरी हरिद्वार खड़खड़ी के कई इलाके नई बस्ती भीमगोडा एवं नगर हरिद्वार में रोजाना विशेषकर शनिवार रविवार को थोड़ा सा लोड बढ़ते ही रात्रि कई घण्टो सप्लाई बंद हो जाती है लो वोल्टेज ओर हाइ होने से घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे है ओवर लोड फ्यूज उड़ जाने से सप्लाई बंद का हवाला अधिकारी देते है वही भीषण गर्मी में दिन में भी रुक रुक कर कई बार घण्टो सप्लाई बधिक्त हो रही है ।
जिसकी वजह से कच्चे सामान के व्यापारोयो को नुकसान ऊठाना पड़ रहा है भूमिगत लाइनों के अधूरे पड़े कार्यो की वजह से नए ट्रांसफार्मर चालू नही हो पा रहे जिसकी वजह से पुराने ट्रांसफार्मर लोड नही झेल पा रहे ऊर्जा निगम की लापरवाही भरी गर्मी में जनता पर भारी पड़ रही सबसे बड़ी परेशानी बिना सूचना एवं ऊर्जा निगम दफ्तरों के फोन न उठाएं जाने से भी जनता में रोष है सेठी ने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नही सुधरी तो ऊर्जा निगम के दफ्तरों के बहार विरोध जताया जाएगा।

More Stories
कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री प्रदीप बत्रा
27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी
परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की