Uttarakhand:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा के संचालन के सम्बन्ध में गुरूवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों की बैठक ली।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापक विचार विमर्श कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाय।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सचिव श्री नितेश झा, श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सेंथिल अवूदई कृष्णराज के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद