window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की | T-Bharat
February 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की

जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की

जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की

देहरादून: श्रीदेव सुमन नगर में जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री का वितरण ऑक्सीजन फॉर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था के संरक्षक एवँ अध्यक्ष मीडिया कमेटी उत्तराखंड कांग्रेस राजीव महऋषि द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे तमाम लोगों के कारोबार और रोजगार प्रभावित हुए हैं इसलिए संस्था एक छोटा सा प्रयास निरतंर जरूरत मन्द लोगो के लिए कर रही है।

इस मौके उन्होंने सहयोग करने वाली संस्था ऑक्सीजन फॉर दून का आभार प्रकट किया। इस मौके क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा निर्बल एवँ गरीब जनता की निरंतर सेवा की जाएगी। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्ये की सरहाना की। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा इस प्रकार की सहायता के लिए हमेशा प्रयास किये जाते हैं और आने वाले समय में संस्था जरूरतमन्द लोगों की सहायता के लिए अपने प्रयास को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएगी।

 

संस्था के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही है। हमारे द्वारा स्वास्थ्य शिविर, विकलांग कल्याण शिविर का आयोजन एवँ शिक्षा सामग्री आवंटित करने का कार्य समय समय पर किया जाता है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुराग, जगन्नाथ कनोजिया, बबलू संस्था के सचिव जसवंत सिंह, संगीता सैनी, निम्मी सिंह, निशा आदि उपस्थित रहे।

news
Share
Share