window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजपा मुख्यालय में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकार्तियों द्वारा जमकर स्वागत किया | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजपा मुख्यालय में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकार्तियों द्वारा जमकर स्वागत किया

भाजपा मुख्यालय में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकार्तियों द्वारा जमकर स्वागत किया

भाजपा मुख्यालय में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकार्तियों द्वारा जमकर स्वागत किया

Uttarakhand,(Amit kumar):भाजपा महिला मोर्चे की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रथम आगमन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकार्तियों द्वारा जमकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती दीप्ति रावत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उसका वो पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी साथ ही उत्तराखंड के मुद्दों को भी राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुचाने की कोशिश करेंगी । दीप्ति रावत ने जोर देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन के कार्यों के लिये जी जान से जुटने का आह्वाहन किया ।
प्रदेश कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा की अन्नू कक्कड़ जी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति रावत जी का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर ,महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कमली भट्ट जिला अध्यक्ष रक्षिता ठाकुर,भावना शर्मा वंदना ठाकुर रितु मित्रा बबीता सहोत्रा पूनम शर्मा मंजू शर्मा मंजू कौशिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news
Share
Share