देहरादून,(AMit kumar):केबिनेट मंत्री श्री वंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश की कद्दावर एवं लोकप्रिय नेता डॉ इंदिरा हृदयेश के निधन से जो रिक्तता आयी है उनकी भरपाई आसान नहीं होगी। श्री भगत ने इसे निजी क्षति बताते हुए कहा कि उनसे उनकी अक्सर हसीं मजाक होती रहती थी,लेकिन उन्होंने कभी बुरा नहीं माना और न ही डॉ हृदयेश ने। वह सदैव जन हित के मुद्दों पर मुखर होने के साथ ही समाधान की राजनीति करने वाली नेता थी। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में उन्होंने प्रदेश हित में कई मह्त्वपूर्ण कार्य किए।उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। श्री भगत ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की।
इंदिरा के निधन की भरपाई कठिन : भगत
इंदिरा के निधन की भरपाई कठिन : भगत

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक