देहरादून,(AMit kumar): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने देश भर में हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की प्रधानमंत्री की घोषणा को स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश के करोड़ों लोगों को लाभ पहुचेगा तो साथ ही विपक्ष की उन लोगों को भी जवाब मिलेगा जो कि वैक्सीन को लेकर तरह तरह के भ्रामक दुष्प्रचार कर राजनैतिक रोटियां सेक रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक विस्तार देने से 80 करोड़ लोगो को सीधे तौर पर लाभ होगा। इससे गरीब और माध्यम वर्ग को भी राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
वैक्सीन पर पीएम की घोषणा स्वागत योग्य: कौशिक
इन्दिरा का निधन राज्य की बड़ी क्षति : कौशिक

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक