window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया | T-Bharat
June 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया

उत्तराखंड बोर्ड

उत्तराखंड बोर्ड

Uttarakhand,(AMit kumar) उत्तराखंड सरकार ने 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। सीबीएसई आईसीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया है।

छात्रों को उसी के अनुसार प्रमोशन भी दिया जाएगा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि छात्र हितों को व शिक्षक हित को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव के साथ बैठक के बाद परीक्षा स्थगित करने निर्णय लिया है। कोविड महामारी को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने यह फैसला लिया है। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा होगा जब कोई भी छात्र 12 वीं में फेल नहीं होगा.

शिक्षा मंत्री का कहना है कि सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रमोट किया जाएगा किसी भी छात्रों को फेल नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद जो निर्देश उनके मिले थे उसके बाद ही उन्होंने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है साथ ही सीबीएसई बोर्ड के जो भी दिशा निर्देश 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन के होंगे उसी के आधार पर उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को भी नंबर दिए जाएंगे।

news
Share
Share