window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जल्द विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं अंकिता लोखंडे | T-Bharat
February 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जल्द विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं अंकिता लोखंडे

विक्की जैन

विक्की जैन

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आज हर घर में काफी मशहूर है। उनको लोग अर्चना देशमुख के रोल से पहचानते हैं। अर्चना देशमुख का किरदार अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता में निभाया था। जिसमें उनके कोस्टार कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। हालांकि अब अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने खास बातचीत में अपनी जिंदगी को लेकर कई सारे खुलासे किए है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनका फेवरेट को स्टार कौन है।

खास बातचीत में अंकिता लोखंडे से जब उनके फेवरेट को स्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना देर करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया। उन्होंने कहा कि, सुशांत सिंह राजपूत उनके फेवरेट को स्टार थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक दूसरे के साथ छह साल तक रिलेशनशिप में थे।

लेकिन बाद में किसी कारण वश उनका ब्रेकअप हो गया था। अंकिता लोखंडे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, शादी बहुत खूबसूरत चीज है इसलिए मैं भी अपनी शादी को भी काफी काफी एक्साइटेड हूं। जो कि जल्दी ही होने वाली है। मैं इसकी उम्मीद कर रही हूं।

मुझे जोधपुर और जयपुर की राजस्थानी वेडिंग पसंद है लेकिन मैं अभी श्योर नहीं हूं कि मैं क्या प्लान करूंगी। आपको बता दें कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे विक्की जैन को डेट कर रही है। जिनके साथ वो अपनी तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर शेयर करती रहती है।

news
Share
Share