window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कौशिक ने दिए विधायकों को क्षेत्र में ब्लड कैंप चलाने के निर्देश | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कौशिक ने दिए विधायकों को क्षेत्र में ब्लड कैंप चलाने के निर्देश

https://tehrirebharat.com/?p=9394

https://tehrirebharat.com/?p=9394

देहरादून :  जरुरतमन्द और कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए अब भाजपा महिला मोर्चा कम्यूनिटी किचन सेंटर चलायेगी। इसके अलावा सभी विधायक अपने क्षेत्रो में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाएंगे,जिससे अस्पतालो में ब्लड की कमी न रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने इस बारे में विधायकों और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने महिला मोर्चा के पदधिकारियो, जिलध्यक्षो और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि महिला मोर्चा महिलाओंं के ग्रुप बनाये और घर घर से जरुरतमन्द लोगों को भोजन के पैकेट दिए जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को भोजन या अन्य सामान पहुचाने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर अपने क्षेत्रो में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी खून की कमी नहीं रहनी चाहिए और आवश्यकतानुसार कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए कहा।

इसके अलावा श्री कौशिक ने सैनिटाइजर, मास्क वितरण और जागरूकता के साथ आक्सिजन और काल सेंटर में जिस तरह मदद के लिए कॉल आती है उन पर शत प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। श्री कौशिक ने कहा कि हमें आपदा के इस कठिन वक़्त में जरुरतमन्द लोगों की अधिक से अधिक मदद कर कोविड को हराना है।

news
Share
Share