window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); समीरा रेड्डी ने प्रशंसकों के लिए पोस्ट की फिटनेस वीडियो | T-Bharat
October 7, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

समीरा रेड्डी ने प्रशंसकों के लिए पोस्ट की फिटनेस वीडियो

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे कोविड से उबरने की कोशिश करें और फिट रहें। अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्य हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गए थे और फिलवाह वह ठीक होने की राह (रिकवरी मोड) पर हैं।
समीरा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह खुद और उनके बच्चे हंस और नायरा वर्किंग आउट (एक्सरसाइज) करते नजर आ रहे हैं। इन तीनों को वीडियो में नाचते और झूमते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि बच्चे किस तरह से उन्हें व्यस्त रखते हैं।
समीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, क्या आप फिट रह रहे हैं? आगे बढ़ते रहें! ध्यान केंद्रित रखें! उन्होंने कोविड रिकवरी के बाद इस दिन को टैशटैग फिटनेस फ्राइडे भी कहा। एक्सरसाइज के संबंध में अभिनेत्री ने कहा कि धीमा और स्थिर है, लेकिन मजेदार और सकारात्मक रवैये के साथ है।
हाल ही में समीरा ने गर्भवती होने के समय की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके साथ लिखा था कि महामारी में बच्चों को पालना कितना कठिन है।

news
Share
Share