window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मुख्यमंत्री ने किया रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मुख्यमंत्री ने किया रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने यहां पर बनकर तैयार हुए 30 बेड के आईसीयू का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि आईसीयू में पांच बाईपेप मशीन भी लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने यहां की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री जी को सेन्टर हेड डॉ. बी.पी. सिंह ने कोविड केअर सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सकों व स्टाफ को बढ़ाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया साथ ही मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ़ आदि के भोजन, पानी व आराम करने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

news
Share
Share