देहरादून:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक गणों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक गण, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वे जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से लड़ने में सहयोग लें। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के अलावा देहरादून में महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।
विधायक एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंः मुख्यमंत्री
विधायक एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंः मुख्यमंत्री

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक