हरिद्वार,(Amit kumar):स्थानीय एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा से आज ग्रामोदय चैम्बर आफ कामर्स एंड टैक्नोलाजी हैदराबाद (जीकाट) के संस्थापक एवं प्रबन्ध न्यासी डी वसंत कुमार ने कालेज पहुंच कर भेंट की ।इस अवसर पर डी बसंत कुमार ने कालेज प्राचार्य को संस्था के उद्देश्यो ,कुम्भ संदेश यात्रा, मिशन फिफ्टी वन फिफ्टी वन से अवगत कराया। कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने ग्रामोत्थान के विषय में (जीकाट) के साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण चेतना, ग्रामोदय, संस्कृति प्रसार एवं सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों एवं मिशन 51-51 के लिए हैदराबाद की संस्था जीकाट के साथ मिलकर काम करने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग हस्ताक्षरित किया जाएगा । जिसका
ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा ।
इस अवसर पर जीकोट के उत्तराखण्ड संयोजक संजय वर्मा , डॉ श्रीमती सरस्वती पाठक, मनोज सोही, डॉ जे सी आर्य, डॉ मनमोहन गुप्ता,एम सी पांडे आदि उपस्थित रहे।
ग्रामोत्थान पर होगा काम

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं