साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विजय सेतुपति और थालापाती विजय की कुछ समय पहले रिलीज फिल्म मास्टर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। मास्टर एक तमिल फिल्म है। अब फिल्म मास्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये है कि फिल्म मास्टर का जल्द ही हिंदी में निर्माण किया जाने वाला है। खबरों के अनुसार आपको बता दें कि, विजय सेतुपति और थालापाती विजय की फिल्म मास्टर का हिंदी रीमेक बनने वाला है।
जिसके राइट्स कबीर सिंह के प्रड्यूसर मुराद खेतानी ने खरीद लिए हैं। मुराद खेतानी और एंडेमोल मिल कर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म मास्टर के हिंदी रीमेक के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।
सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि मुराद और एंडेमोल की टीम करीब 30 दिनों से सलमान खान के साथ फिल्म मास्टर के रीमेक को लेकर चर्चा कर रही है और उन्होंने अपनी तरफ से सलमान खान ने भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है। सलमान खान फिल्म की कहानी हिंदी दर्शकों के अनुसार ही चाहते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
जैसे ही इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने आती है। हम आप जरूर शेयर करेंगे। सलमान खान के काम की बात करें तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग अभिनेता पिछले काफी समय से कर रहे हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और राधे जैसी फिल्में शामिल हैं।
००
मास्टर के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं सलमान खान, मेकर्स से चल रही बात
मास्टर के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं सलमान खान, मेकर्स से चल रही बात

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या