Haridwar,(Amit kumar):हरिद्वार में हो रहे कुंभ में पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुंभ ड्यूटी में तैनात 33 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। चिंता की बात है कि कुछ पुलिस कर्मियों ने तो कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज भी लगवाई थी। हालांकि, पुलिस कर्मियों की हालत सामान्य बनी हुई है। हरिद्वार कुंभ से लौटे डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नानों के बाद पुलिस कर्मियों की जरूरत के अनुसार कोरोना जांच की गई। इस दौरान दस हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच हुई। जिसमें 33 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बड़ी खबर: कुंभ मेला कार्यालय में 2 कर्मचारियों सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव
अब कोरोना का होगा घर पर इलाज

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक