हरिद्वार,(Amit Kumar): महाकुंभ में नेपाल के राजा श्री ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह जी के आगमन पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने राजा साहब को प्रेषित संदेश में कहा कि ” देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार कुंभ में आपका स्वागत है। आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।”
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार जाकर राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह जी को मुख्यमंत्री जी की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राजा साहब ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में निवास कर रहे नेपाली समुदाय के लोगों को संदेश भी दिया।
महाकुंभ में नेपाल के राजा श्री ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह जी के आगमन पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने स्वागत किया


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक