window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दसवीं की परीक्षा में तान्या ने लहराया परचम | T-Bharat
September 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दसवीं की परीक्षा में तान्या ने लहराया परचम

देहरादून। सेंटथॉमस स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा तान्या शर्मा ने आईसीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सफलता के झण्डे गाड़ दिये। तान्या शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

तान्या ने गणित में जहां 98 अंक हासिल किये हैं तो वहीं हिन्दी में 95 अंक, विज्ञान में 93 अंक, इकॉनामिक एप्लीकेशन में 93 अंक, अंग्रेजी में 85 अंक एवं इतिहास व भूगोल में 85 अंक प्राप्त किये हैं। तान्या शर्मा की सफलता से उनके गुरूजनों एवं परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

वहीं अपनी इस कामयाबी पर तान्या शर्मा का कहना है कि परीक्षा परिणाम से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे 12वीं की परीक्षा में और अधिक मेहनत करेंगी और इससे भी बेहतरीन अंक लाकर अपने स्कूल एवं अपने माता—पिता का नाम रौशन करेंगी।

news
Share
Share