देहरादून: उत्तराखंड में इस साल मानसून न सिर्फ वक्त पर पहुंचेगा, बल्कि देश के अन्य भागों की भांति इसके सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के 20 जून तक राज्य में दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान है। केरल से मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में अमूमन 20 दिन का वक्त लगता है। इस लिहाज से देखें तो यहां 20 जून तक मानसून आ सकता है।
उन्होंने बताया कि वैसे भी राज्य में मानसून अमूमन जून के तीसरे हफ्ते के बाद ही पहुंचता है। उन्होंने बताया कि जैसा पूर्वानुमान है, उसे देखते उत्तराखंड में भी इसके सामान्य रहने के आसार हैं।
मानसून में होती है 1229 मिमी वर्षा
उत्तराखंड में सालभर में सामान्य तौर पर 1580.8 मिमी वर्षा होती है। इसमें अकेले मानसून सीजन के चार महीनों जून से लेकर सिंतबर तक का योगदान 1229.2 मिमी है।

More Stories
15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया
अकुम्स ने ‘कमाई-पढ़ाई योजना’ की शुरुआत की, युवाओं को पढ़ाई के साथ कमाई का दे रहा अवसर