window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कांग्रेस ने कुभ पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कांग्रेस ने कुभ पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कुंभ मेले के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुंभ के बजट की बंदरबांट का आरोप लगाया।उन्होंने कुम्भ मेला के लिये केंद्र से मिले बजट पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहाकि कुंभ मेले में धन की बंदरबांट की जा रही है। बजट होने के बाद भी संतों को सुविधा नहीं दी जा रही है। ऐसे में सरकार की गलती पर अधिकारी पिटे जा रहे हैं। उन्होंने कुंभ बजट पर श्वेतपत्र जारी करने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहाकि मेले में अव्यवस्थाएं होने के बाद भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
किशोर उपाध्याय ने पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर हमला बोलते हुए कहाकि कुंभ बजट की बंदरबांट में उन्होंने ज्यादा माल अपने पास समेटकर रख लिया होगा, इसी कारण उन्हें पद से हटाया गया।
उन्होंने कुंभ बजट की बंरबांट के विरोध में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहाकि सरकार भले ही कुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर अपनी पीठ थपथपाती रहे, किन्तु यहो सारी व्यवस्थाएं चरमायी हुई हैं। प्रेसवार्ता के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान, पूर्व प्रवक्ता अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा आदि माॅजूद

news
Share
Share