देहरादून: देहरादून के कोकियाल गांव में हौट मोंडे हिल स्ट्रीस रिजॉर्ट की ओर से सफाई अभियान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कंपनी के सदस्यों व ग्रामवासियों ने मिलकर आसपास के सभी जगहों पर सफाई अभियान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। कंपनी के सीईओ भरत भामर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ्य जीवन मिल सकता है। अपने वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हमें आगे आना होगा। इसके लिए समय-समय पर हमें नियमित सफाई अभियान चलाना होगा। वहीं कलाप्रीत सिंह ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे।
कोकियाल गांव में चलाया गया स्वच्छता अभियान


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक