window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मेले में झूले का एक हिस्सा गिरा | T-Bharat
August 8, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मेले में झूले का एक हिस्सा गिरा

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बिस्कुट चौक के निकट एक मैदान में चल रहे मेले के दौरान झूले का एक हिस्सा नीचे गिर गया। इससे दो महिलाएं घायल हो गई।

मेले में देर रात तक लोगों की भीड़ जुट रही है। गत मध्यरात्रि में एक बड़े झूले का एक हिस्सा नीचे गिर गया। इसमें बैठे सभी लोग जमीन पर आ गिरे। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई।

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। घायल महिलाओं को सिडकुल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उन्हें खतरे से बहार बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इंदु (25 वर्ष) पत्नी हेमंत चौहान निवासी ग्राम गगनाली थाना नगीना जिला बिजनौर हाल निवासी महादेव पुरम, शिवानी शर्मा (21वर्ष) पुत्री विनोद शर्मा निवासी फकीर गंज थाना कांड जिला मुरादाबाद हाल निवास रोशनाबाद घायल हुई हैं।

news
Share
Share