देहरादून। मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने तेज़ रफ़्तार ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हादसे में युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना डोईवाला थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार सुबह डोईवाला थाना पुलिस को सूचना मिली की एक युवक जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है, उसने लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना का मुआयना किया। मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुुत्र गुरमेख सिंह निवासी नूनावाला, भानियावाला थाना डोईवाला के रूप में हुई। मृतक की उम्र करीब 45 है।
बताया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पूर्व शेरगढ़ डोईवाला निवासी अपने जीजा ओम प्रकाश को फोन किया और बताया कि वह लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे है तथा अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा है।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया था जिसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस द्वारा पंचायतनामा आदि की कार्यावाही की जा रही है।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश