देहरादून: राजधानी देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को एक्सपायरी डेट की वैक्सीन देने और इससे बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
सिंगल मंडी पथरी बाग निवासी एक व्यक्ति ने बाल आयोग में शिकायत की है कि उनके भतीजे को एक प्राइवेट अस्पताल में टीकाकरण करने के लिए ले जाया गया था। जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बच्चे को एक्सपायरी डेट की रोटावायरस वैक्सीन दे दी। अस्पताल के डॉक्टर को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में वह बाल रोग विशेषज्ञ से बात करेंगे, लेकिन टीकाकरण के अगले दिन रात को बच्चे को बुखार और उल्टी आने लगी। उसका स्वास्थ्य बुरी तरह से बिगड़ गया, इस पर बच्चे को फिर से उसी अस्पताल में ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने कहा कि एक्सपायरी वैक्सीन के कारण नहीं बल्कि उसे जो दो अन्य वैक्सीन लगी हैं, उससे बच्चे की यह स्थिति बनी है। इस पर शिकायतकर्ता ने चाइल्ड लाइन को भी मामले की शिकायत की। आयोग ने मामले में जांच बिठा दी है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
मुख्यमंत्री ने नंदा की चैकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण