ऋषिकेश:अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने प्रदेश सरकार से उत्तराखंड के लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।
महासभा के प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश सरकार से जन भावनाओं के अनुरूप इस पर निर्णय लिए जाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ केएस नेगी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के बाद से प्रदेश की संस्कृति, पर्व,त्यौहार महोत्सव अपने प्रवाह गति से मनाये जाते रहे हैं। उत्तराखंड की संस्कृति का प्रभाव राष्ट्रीय स्तर तक यदा कदा प्रलक्षित भी होता रहता है, इसलिये गढ़वाल के पारंपरिक लोक पर्व इगास को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए ताकि सभी जन लोकपर्व को उल्लास पूर्वक मना सकें। इस अवसर पर कमल सिंह राणा, उत्तम सिंह असवाल, लोक ज्ञायक धूम सिंह रावत,रज्जी गुसाईं,कमल जोशी ,मयंक भट्ट, अंकित नैथानी, सतेंद्र चैहान,दिनेश सिंह असवाल, गणेश बिजल्वाण उपस्थित थे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की
नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकारः गणेश गोदियाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना