window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सीएम की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव निकली | T-Bharat
May 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सीएम की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव निकली

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर बाद पॉजिटिव आई। अपराह्न तीन बजे उन्होंने ट्विटर पर स्वयं के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी शेयर की। सीएम अब कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। सीएम की पत्नी और बड़ी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सीएम आवास के अन्य स्टाफ के भी सैंपल लिए गए।
सीएम आवास में आज पूर्वाह्न 10 बजे से कोविड को लेकर समीक्षा बैठक थी, जिसमें सीएम, कमिश्नर, डीएम व अन्य अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े, जबकि सचिवालय के कुछ अफसर बैठक में मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे सीएम का ट्विट कर कोरोना संक्रमित की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्होंने स्वयं को आईसोलेशन में कर लिया है। वे पॉजिटिव जरूर है, लेकिन उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं है। उनका स्वास्थ्य भी पूरी तरह ठीक है। कहा कि पिछले दिनों जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर लें। इसके साथ ही अपनी जांच भी कराएं। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इससे पहले भी कई बार अपना कोरोना टेस्ट कराते हुए स्वयं को आइसोलेशन में किया, लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट पहली बार पॉजिटिव आई है।
सीएम की पत्नी और बड़ी बेटी भी संक्रमित मिलने पर खुद को आईसोलेट कर लिया। सीएम आवास में खाना परोसने वाले कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

news
Share
Share