window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर दिया जोर | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

विकासनगर: ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कालसी में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। बैठक का शुभारम्भ करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष उमादत्त जोशी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही, कृषि कानून को लेकर किसानों को जागरूक करने की बात भी कही। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसानों के हक में किसी भी आंदोलन से कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की बात भी कही। बैठक में दीवान सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, शांति सिंह तोमर, कुंदन सिंह, अभिनव चौहान आदि मौजूद रहे।

news
Share
Share