window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); त्रिवेंद्र अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट | T-Bharat
June 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

त्रिवेंद्र अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट


देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री अब अगले साल ही जनता से रूबरू हो पाएंगे। मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री करोना वेक्सीनेशन को लगाये जाने की अंतिम तैयारियों की बैठक ले रहे थे। तभी उनकी कोविड़ 19 टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। बताया जा रहा है कि सीएम के कुक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। खबर के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बड़ी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह के बाद यह सभी होम आइसोलेशन में ही रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी एहतियात के तौर पर आइसोलेट हो गए हैं। वहीं, कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन है और 21 दिसंबर से विधानसभा का सत्र भी आहूत होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ना तो विधानसभा का सत्र अटेंड कर पाएंगे ना ही वह अपने जन्मदिन पर आम लोगों से मिल पाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि अब सीएम अगले साल ही आम जनता से रूबरू हो पाएंगे और सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों में शामिल हो पाएंगे।

news
Share
Share