window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भर्ती होने आए तीन युवक कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप | T-Bharat
October 1, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भर्ती होने आए तीन युवक कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

हल्द्वानी: कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की सोमवार से होने वाली यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सेना ने भर्ती में शामिल होने वाले युवकों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया है। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं के राजकीय अस्पताल में टेस्ट हो रहे हैं। इनमें तीन युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। पहले दिन पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले के सैन्य आश्रितों की भर्ती होगी। 
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय ने बताया कि पांच सौ से अधिक युवकों की जांच हो गई है। शनिवार को एक और रविवार को दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो युवक  निजी वाहनों से अपने घर लौट गए हैं, जबकि एक संक्रमित को यहीं आइसोलेट किया गया है। 31 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रत्येक दिन अस्पताल में कोरोना टेस्ट होंगे। भर्ती तड़के यहां सेना के सोमनाथ मैदान में शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने युवकों के रहने के लिए छावनी परिषद इंटर कॉलेज और रंगोली बरात घर का चयन किया है। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि कैंट और प्रशासन के सहयोग से वह दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करेंगे।

news
Share
Share