अल्मोड़ा,: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कैम्प कार्यालय में ऐतिहासिक कलैक्ट्रेट (मल्ला महल) में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणदायी संस्था यूटीडीबी के अधिकारियों को कार्योें में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रानी महल में चल रहे कार्य को तीव्र गति से किया जाय। उन्होंने रामशिला मन्दिर में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित निर्माणदायी संस्था के किये गये कार्यों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मल्ला महल में लगाये जाने वाले साईनएज और लोगो को तत्काल अपू्रव कराकर अन्तिम रूप देते हुये कार्य प्रारम्भ कर दें। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाने के भी निर्देश दिये। इस समीक्षा बैठक में ओपन एयर थियेटर, रानी महल में बने रही फोटो गैलरी, साउण्ड एण्ड लाईट शो के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होने कहा कि मल्ला महल के विस्तारीकरण एवं उसमे ढांचागत सुविधाओं के कार्य को समय से किया जाय ताकि इस परियोजना को समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होने क्षमता विकास के लिए एक प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिये। इस बैठक में अधिकारियों द्वारा अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, अपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी ,समिति के सदस्य जयमित्र बिष्ट, प्रभात शाह, पवन बिष्ट, चेतन, मुक्ति दत्ता, आर्किटेक्ट स्वाति राय आदि उपस्थित थे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं