अल्मोड़ा: मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में आज 02 चिकित्सा इकाईयों बेस चिकित्साल व नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दिन आज बेस चिकित्सालय में 100 लाभार्थियों के टीकाकरण के सापेक्ष 55 स्वास्थ्य कर्मियों व नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में 93 लाभार्थियों के टीकाकरण के सापेक्ष 37 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि दिनाॅंक 22 जनवरी, 2021 को 02 चिकित्सा इकाईयों बेस चिकित्साल व नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में टीकाकरण किया जायेगा।
Her khabar sach ke sath

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक