window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); देहरादून पहुंचने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

देहरादून पहुंचने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून: देवभूमि आगमन पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश  प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वायु मार्ग से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम 9 बजे प्रातः जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका फूल मालाओं में जोरदार नारेबाजी के बीच भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर,  सुनील उनियाल गामा, ओएसडी धीरेंद्र पंवार, दर्जा धारी रविंद्र कटारिया, बलजीत सिंह सोनी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, युवा मोर्चा विभाग संयोजक भारत मनचंदा, वीर सिंह चैहान, दीपक पुंडीर, राजेश जुगलान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का डोईवाला में भानियावला तिराहे पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में जिला देहरादून के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष अमित शाह जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,राजकुमार ,गणेश रावत, अरविंद चैधरी, भारत मनचंदा ,विक्रम नेगी ,राजेश जुगलान, नरेंद्र नेगी, प्रदीप नेगी, पंकज शर्मा, रचिता ठाकुर ,सुंदरी कंडवाल, संजीव चैहान, सरिता जोशी, मंजू नेगी, ममता नयाल, पूनम चैधरी, कुसुम सिद्धू, राममूर्ति, पूनम तोमर, नरेंद्र नेगी, राजेश भट्ट,हिमांशु राणा, संदीप नेगी, अनूप सोलंकी, प्रेम पुंडीर, ईश्वर रौथान उत्तम रोथान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news
Share
Share