मसूरी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्री विक्रम फर्सवान और जिला सह संयोजक ऋषभ रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मसूरी इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। विक्रम फर्सवान ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र हित में पूरे देश भर में काम करती आ रही है। वही, कोरोना काल की वजह से नगर इकाइयों का गठन नहीं हो पाया था, जिसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मसूरी नगर इकाई का गठन कर उनसे छात्र हितों के लेकर काम करने के निर्देश दिए हैं। विक्रम फर्सवान ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति काफी प्रभावी है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं को मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगातार शिक्षा के स्तर को सुधारने का काम किया जा रहा है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं